{"_id":"5e1b000b8ebc3e88173737c8","slug":"restrictions-on-activities-of-student-unions-in-agra-university-campus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टकराव के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन का कड़ा फैसला, छात्र संगठनों की गतिविधियों पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टकराव के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन का कड़ा फैसला, छात्र संगठनों की गतिविधियों पर पाबंदी
Mon, 13 Jan 2020 12:47 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क में शनिवार को छात्र संगठनों के टकराव के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सभी परिसरों में अग्रिम आदेश तक छात्र संगठनों की गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई है। एक तो धारा 144 लागू है, धरना-प्रदर्शन आदि पर रोक है। दूसरे विश्वविद्यालयों के संस्थानों में सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं।
कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने रविवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों की बैठक बुलाई। इसमें निर्णय लिया गया कि परिसर में छात्र संगठनों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। यदि उनकी कोई समस्या है या फिर कोई काम है तो समय लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। सभी परिसरों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगाई जाएगी। सोमवार से परिचय पत्र देखने के बाद ही परिसरों में प्रवेश दिया जाएगा।

जारी होगा कारण बताओ नोटिस
यह भी तय किया गया है कि विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर स्थित संस्थानों के जो छात्र-छात्राएं माहौल बिगाड़ने वाली गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं, उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
कुलपति का कहना है कि 16 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू कराई जानी हैं। इसके बाद एक मार्च से मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। पठन-पाठन का अच्छा माहौल तैयार किया जाना है। बैठक में चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे।