फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Restore old pension, otherwise we will choose option

Agra News: पुरानी पेंशन बहाली करें, नहीं तो हम चुनेंगे विकल्प

Tue, 21 Mar 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 21 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Restore old pension, otherwise we will choose option
कासगंज। पुरानी पेंशन बहाली योजना संयुक्त मंच के द्वार कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन के बहाली की मांग की गई। वहीं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर शीघ्र पेंशन पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई।
विज्ञापन

एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के संगठन के मंत्री अविनाश कुमार ने कहा कि सरकार तय करें कि वह पुरानी पेंशन बहाली के लिए कार्य करेगी या नहीं। यदि सरकार पुरानी पेंशन बहाली नहीं करेगी तो कर्मचारी सरकार को बदलने का विकल्प चुनेंगे। संयोजक प्रेमसिंह मीना ने कहा कि पुरानी पेंशन ही कर्मचारियों के हित की थी। नवीन पेंशन योजना कर्मियों के हित की नहीं है। इसे नवीन पेंशन योजना को बंद किया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिपाल सिंह एवं संचालन सह संयोजक रमेशचंद्र वर्मा ने किया। कार्यक्रम में नरमू अध्यक्ष आनंद वर्धन, मुकेश कुमार, श्रवण कुशवाह, हरनाम सिंह, संतोष, अजीत शर्मा, मथुरा प्रसाद, शांति देवी, संजीव कुमार, आरडी यादव ने भी संबोधन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान रामदास सिंह, सत्येंद्र सिंह, जेपी शर्मा, जयप्रकाश, रामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed