फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Responsibility of Judeo procession handed over to Atul ChauhanResponsibility of Judeo procession handed over to Atul Chauhan

Agra News: अतुल चौहान को सौंपी गई जूदेव शोभायात्रा की जिम्मेदारी

Sun, 10 Sep 2023 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Sep 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
Responsibility of Judeo procession handed over to Atul ChauhanResponsibility of Judeo procession handed over to Atul Chauhan
अतुल चौहान को सौंपी गई जूदेव शोभायात्रा की जिम्मेदारी
विज्ञापन

क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय
मैनपुरी। दशहरा पर्व पर निकाली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी महाराजा तेज सिंह जूदेव की शोभायात्रा अतुल चौहान के संयोजकत्व में निकाली जाएगी। संयोजक पद के लिए आए तीन दावेदारों में सहमति नहीं बन पाने पर चयन समिति द्वारा संयोजक पद के लिए अतुल की घोषणा की गई।रविवार को खरपरी स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक में शोभायात्रा के लिए संयोजक पद के लिए अतुल चौहान, प्रभात कुशवाह और अजय कुशवाह ने आवेदन किया। चयन समिति ने पहले तीनों आवेदकों को आपसी सहमति बनाने को दस मिनट का समय दिया, लेकिन आपस में सहमति नहीं बन पाने पर चयन समिति ने अतुल चौहान को संयोजक बनाए जाने की घोषणा की। अन्य दोनों दावेदारों को सह संयोजक घोषित किया गया। चयनित संयोजक और सह संयोजक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कुशवाह ने संयोजक की घोषणा करते हुए कहा कि इस बार भव्य शोभायात्रा के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। बैठक में अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक को पूर्व प्राचार्य डॉ. बीके सिंह, शीलेंद्र सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, मुनींद्र सिंह चौहान, शिवदत्त भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख मनेश चौहान ने संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामवीर सिंह चौहान ने और संचालन परिषद के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान, श्यामू चौहान, डा. पीपी सिंह, पंकज राठौर, अशोक चौहान टीटू, रामेंद्र चौहान, निक्कू चौहान, गिरीश चौहान, भानु चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed