फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Respect good consumers, resolve complaints quickly

Agra News: अच्छे उपभोक्ताओं को करें सम्मानित, शिकायतों का तेजी से करें निस्तारण

Wed, 12 Nov 2025 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Respect good consumers, resolve complaints quickly
विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति
आगरा। विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति ने मंगलवार को मंडल की बिजली आपूर्ति संबंधी समीक्षा की। सभापति अंगद कुमार सिंह ने ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने अच्छे उपभोक्ताओं को सम्मानित करने और डीवीवीएनएल को टोरंट पॉवर की तरह शिकायत रिस्पांस टाइम को कम कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों से होकर गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनों को तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश दिए। मौजूदा समय में आगरा में 93, फिरोजाबाद में 80 एवं मैनपुरी में 36 विद्यालय ऐसे हैं जहां से लाइन गुजर रही हैं। समिति ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति करने को कहा। ट्रांसफार्मरों के रखरखाव को सुदृढ़ करने, टोल-फ्री नंबर 1912 पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध करने के निर्देश दिए। सभापति ने छह महीने में मीटर रीडरों के कार्यक्षेत्र बदलने के निर्देश दिए। इस दौरान समिति सदस्य मानवेंद्र प्रताप सिंह, सत्यपाल सिंह सैनी, विजय शिवहरे, आकाश अग्रवाल, डीएम आगरा अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ प्रतिभा सिंह, मुख्य अभियंता विद्युत कपिल सिंधवानी के अलावा आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed