फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Residents Protest Over Poor Civic Facilities Halt Construction Work in Colony

नाली के लिए प्रदर्शन: यमुनापार के लोगों का फूटा गुस्सा, इसलिए सड़क का निर्माण कार्य रुकवा दिया

Wed, 06 May 2026 10:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 06 May 2026 10:03 AM IST
सार

कालिंदी विहार की कृष्णा ग्रीन कॉलोनी में जलभराव और नाली-सड़क की समस्या से परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। कॉलोनीवासियों ने जल्द समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Residents Protest Over Poor Civic Facilities Halt Construction Work in Colony
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के यमुनापार के कालिंदी विहार स्थित कृष्णा ग्रीन कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी से नाराज कॉलोनीवासियों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। नाली निर्माण न होने और जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में चल रहे सड़क और नाली निर्माण कार्य को रुकवा दिया। 2 घंटे तक प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि नगर निगम अन्य क्षेत्रों में विकास कार्य करा रहा है, जबकि उनकी कॉलोनी को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजकुमार शर्मा, जेके दीक्षित और गौरव ठाकुर ने बताया कि कॉलोनी में लंबे समय से नाली और सड़क निर्माण की मांग की जा रही है। एत्मादपुर विधानसभा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि नई नालियों से कॉलोनी की नालियों का जुड़ाव न होने के कारण बारिश और गंदे पानी का जलभराव बना रहता है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि कॉलोनीवासी नियमित रूप से गृहकर जमा कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पानी, सीवर, सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। कॉलोनी वासियों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द नाली निर्माण और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिल सके।

 
विज्ञापन

अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
डॉ.धर्मपाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। निगम के अधिकारियों से मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed