फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reservations: Jat MP began to unite

आरक्षण: एकजुट होने लगे जाट सांसद

Thu, 19 Mar 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 19 Mar 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण रद करने के सुप्रीम कोर्ट के  फैसले पर भारतीय जनता पार्टी के जाट सांसद एकजुट होने लगे हैं। बुधवार सांसदों ने वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है। इसके साथ अन्य पार्टियों के सांसदों को भी एकजुट किया जा रहा है।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल ने फोन पर बताया कि सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से जाट समाज में बेहद आक्रोश है। इसी के चलते बुधवार को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों के भाजपा सांसदों ने वित्तमंत्री से मुलाकात की थी। वित्तमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि कोर्ट के फैसले की प्रति मिलने के बाद इस पर विचार किया जाएगा। इसके बाद कृषि राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के निवास पर मेरठ और दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उनसे राय मशविरा किया गया है। चौधरी बाबूलाल ने कहा कि इस मद्दे पर अन्य पार्टियों के जाट सांसद भी एकजुट हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश जाट महासभा के उपाध्यक्ष शैलराज सिंह ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के साथ विचार विमर्श किया जा रहा है। उसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

इनबाक्स
जाट समाज का बड़ा नुकसान हुआ
आगरा। अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक होटल मानसिंह पैलेस शास्त्रीपुरम में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष मानसिंह ने कहा कि जाट आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे जाट समाज में रोष है। पूर्व विधायक उम्मेद सिंह ने कहा कि जाट समाज अपने हक के लिए आंदोलन करेगा। बैठक में महाराज सिंह, तेजवीर सिंह, नैपाल सिंह, अशोक चौधरी, देवेश पाल, जीवन सिंह आदि मौजूद थे। राष्ट्रीय लोकल महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डा. मलती चौधरी के नेतृत्व में बिचपुरी में सभा हुई। उन्होंने कहा कि जाट हर क्षेत्र में पिछड़ा है। चौधरी अजित सिंह की मेहनत से उन्हें आरक्षण मिला था। अब भाजपा की लचर पैरवी के चलते केंद्रीय नौकरियों में आरक्षण से वंचित किया जा रहा है। सुमित्रा देवी, लक्ष्मी सिंह, सरोज फौजदार, केशमती आदि मौजूद थीं। रालोद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. रुपेश चौधरी ने भाजपा को ही जिम्मेदार ठहराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इनबाक्स...
रालोद कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
किरावली/अछनेरा। जाट आरक्षण रद किए जाने के विरोध में बुधवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और आंदोलन की चेतावनी दी है। किरावली में बाईपास चौराहा पर रालोद के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी फौरन सिंह इंदौलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। संतोष चाहर, शैलू चौधरी, राजपाल, अजीत इंदौलिया, विजय सिंह, वीरेंद्र, कृष्णा इंदौलिया आदि मौजूद रहे। चेयरमैन जगदीश सिंह, एदलसिंह, अमरपाल मुखिया, ज्ञानसिंह, डोरीलाल ने कहा कि केंद्र सरकार संसद में विधेयक पास कर जाटों को आरक्षण दिलाए। अछनेरा क्षेत्र के गांव अरदाया, कचौरा, छ:पोखर, मांगरौल जाट, झारौठी, हंसेला, गढ़ीमा आदि में जाट समाज के युवाओं में आक्रोश है। डॉ. नेम सिंह, डॉ. प्रेमसिंह, भोला चौधरी, प्रधान अरब सिंह, रूपेंद्र सिंह आदि का कहना है कि आरक्षण पाने के लिए आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed