{"_id":"5845bc8d4f1c1bc07b447b04","slug":"reservation-canceled-15-days-in-five-and-a-half-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में साढ़े पांच लाख से अधिक रिजर्वेशन कैंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में साढ़े पांच लाख से अधिक रिजर्वेशन कैंसल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के कारण ज्यादातर ट्रेनें घंटों देरी से आ रही हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों का ज्यादा बुरा हाल है। सोमवार को भी ज्यादातर गाड़ियां चार से 19 घंटे की देरी से आईं। कोहरे के कारण जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस सोमवार को रद्द कर दी गई। बड़ी संख्या में यात्रियों ने आरक्षण रद्द कराए हैं। स्टेशनों के वेटिंग रूम में यात्रियों की भीड़ लगी हुई है।
30 सितंबर से शुरू हुए कोहरे के कारण ट्रेनों की टाइमिंग गड़बड़ा गई है। ज्यादातर ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण अभी तक ग्वालियर आगरा पैसेंजर को आठ दिसंबर तक रद्द किया गया है। ताज एक्सप्रेस, जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस को भी एक दिन के लिए निरस्त करना पड़ा था। रेलवे अधिकारियों की मानें तो ट्रेन की लोकेशन देखकर ही स्टेशन पर पहुंचने में समझदारी होगी। कोहरे से निपटने के लिए रेल प्रशासन ने नवंबर के पहले पखवाड़े में ही इंतजाम पूरे करने की बात कही थी। इसके बाद भी कई स्थानों पर पटाखे छोड़ने के लिए भी कर्मचारी नहीं हैं। ऐसे में ट्रेनें सिग्नल क्लीयर नहीं होने पर खड़ी हो जाती हैं। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में भी कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी का दौर जारी रहेगा। आगरा कैंट की आरक्षण खिड़की के रिकार्ड के मुताबिक, 20 नवंबर से 30 नवंबर तक 5,68,841 लोगों ने आरक्षण रद्द कराए हैं। इसके बाद भी बड़ी संख्या में आरक्षण रद्द कराने का सिलसिला जारी है। इसमें कुछ आरक्षण नोट बंदी के कारण भी रद्द कराए गए हैं। पीआरओ/डीसीएम नीरज भटनागर का कहना है कि कोहरे के कारण ट्रेनें लेट हैं। आरक्षण रद्द कराने के बाद यात्री दूसरी ट्रेन के लिए आरक्षण करा लेते हैं।
ये गाड़ियां रद्द रहीं
आगरा एटा सुपरफास्ट पैसेंजर सात दिसंबर से नहीं चलेगी। इसके साथ ही पूर्वा एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस , संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस सोमवार को रद्द रहीं।
विज्ञापन
ये ट्रेनें चलीं देरी से
अप रूट की ट्रेनों में तूफान मेल 14.30 घंटे, उत्कल एक्सप्रेस 2.40 घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस 4 घंटे, सचखंड एक्सप्रेस 9 घंटे, श्रीधाम एक्सप्रेस दो घंटे, गोवा एक्सप्रेस 4.20 घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस सात घंटे, जीटी एक्सप्रेस 1.20 घंटे, कोटा- पटना एक्सप्रेस 12 घंटे, डाउन की ट्रेनों में इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस 10 घंटे, पटना-कोटा एक्सप्रेस 19 घंटे, पंजाब मेल चार घंटे, ताज एक्सप्रेस 3.40 घंटे, शताब्दी 1.40 घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस 13.45 घंटे की देरी से आगरा आईं। गतिमान एक्सप्रेस सोमवार को 15 मिनट की देरी से आगरा कैंट स्टेशन आई। रेलवे इन्क्वायरी से भी ट्रेनों की स्थिति के बारे में यात्रियों को सटीक जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे यात्रियों का संकट और बढ़ गया है। दिल्ली से माल लाने वाले दैनिक यात्री विनोद अग्रवाल ने बताया कि ट्रेनों का बुरा हाल है। लंबी दूरी की गाड़ियां तो दूसरे दिन अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं।
खाने-पीने का सामान साथ लेकर चलें
रेल प्रशासन ने ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों के लिए गाइड लाइन जारी है। इसके मुताबिक, यात्री अपने साथ पर्याप्त मात्रा में खानपान का सामान, शिशु आहार साथ लेकर चलें। स्टेशन पर पहुंचने से पहले वेबसाइट पर ट्रेन की स्थिति को देख लें। 139 नंबर पर जानकारी कर सकते हैं।