फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Research student murder case laptop was opened after 12 years

शोध छात्रा हत्याकांड: इस वारदात से दहल गया था आगरा का दिल, 12 साल गुजरे...अब कोर्ट में खोला गया लैपटाॅप

Tue, 18 Mar 2025 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Mar 2025 10:02 AM IST
सार

आगरा के दयालबाग के एक शिक्षण संस्थान की लैब में 15 मार्च 2013 को शोध छात्रा की पेपर कटर से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। 
 

विज्ञापन
Research student murder case laptop was opened after 12 years
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दयालबाग स्थित शिक्षण संस्थान में 12 साल पहले हुए शोध छात्रा हत्याकांड के मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। बचाव साक्ष्य में डेल कंपनी के इंजीनियर संदीप सिंह की गवाही हुई। गवाह से घटना से संबंधित लैपटॉप को खुलवाया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: स्टेट चैंपियन वेटलिफ्टर 14 वर्षीय मैघांशी यादव की मौत, रात में हुई बेचैनी...सुबह बिस्तर पर मिली लाश
विज्ञापन

 
Trending Videos

गवाह से हुई जिरह
वादी की ओर से विशेष लोक अभियोजक अशोक कुमार गुप्ता ने गवाह से जिरह की। अपर जिला जज प्रथम राजेंद्र प्रसाद ने अगली सुनवाई के लिए पांच अप्रैल की तिथि नियत की है। 15 मार्च 2013 को शिक्षण संस्थान की नैनो बायोटेक्नोलॉजी लैब में शोध छात्रा की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए संस्थान के बड़े अधिकारी के बेटे उदय स्वरूप और लैब टेक्नीशियन यशवीर संधू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

ये भी पढ़ें -  UP: होली की पार्टी तो बहाना था, व्यापारी समझ नहीं सका पत्नी के खूनी इरादे; गला घोंटकर हत्या, फिर लाश के साथ...

 
विज्ञापन

सीबीआई के पास ट्रांसफर किया गया था केस
केस सीबीआई को ट्रांसफर किया गया था। सीबीआई ने सिर्फ उदय स्वरूप को आरोपी बनाया था। घटना को 12 साल हो चुके हैं। कोर्ट में गवाही चल रही है। अभियोजन की ओर से गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। उदय स्वरूप जमानत पर है। मामले में अब तक बचाव साक्ष्य में चार की गवाही हो चुकी है। सुनवाई के दौरान आरोपी हाजिर हुआ। यशवीर संधू भी आया। छात्रा के पिता भी रहे। 

ये भी पढ़ें -  पत्नी की हत्या: बेटे सुन न सकें मां की चीखें...इसलिए पति ने ऐसे किया घरवाली का कत्ल, फट पड़ा घरवालों का कलेजा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed