{"_id":"60a69fe18ebc3e34fc034f5f","slug":"reported-positive-then-run-away-from-hospital-infected-agra-news-agr4926246148","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अस्पताल से भागा संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अस्पताल से भागा संक्रमित
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी से बृहस्पतिवार को एक और संक्रमित कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही भाग गया। मामले की जानकारी पुलिस और सीएमओ को दी गई है।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी से बुधवार को नगरिया निवासी एक कोरोना संक्रमित को कोविड लेवल टू अस्पताल में भेजा गया था जो रास्ते से ही अपनी परिजनों के साथ घर भाग गया। बृहस्पतिवार को एक और ऐसा ही मामला सामने आया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव दरवाह निवासी 60 वर्षीय ज्ञान सिंह तीन दिन से भर्ती थे। बृहस्पतिवार को उनकी कोरोना जांच कराई गई। जांच के दौरान वे कोरोना संक्रमित निकले। कोरोना रिपोर्ट आने की जानकारी जैसे ही हुई वे अपने परिजनों के साथ बिना बताए बेड से लापता हो गए। इमरजेंसी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। वहीं सीएमओ को भी कोरोना संक्रमित के जिला अस्पताल से भाग जाने की सूचना दी गई है।
एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति जो दरवाह का निवासी बताया गया है अस्पताल में रिपोर्ट आने के बाद भाग गया है। इसकी सूचना पुलिस और उच्चाधिकारियों को दी गई है।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग सीएमएस