फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   report should be filed against the culprits

दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए

Fri, 12 Aug 2022 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
report should be filed against the culprits
-थाना भोगांव के रकरी में पीड़ित परिवार से जानकारी लेते विपिन कठेरिया - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। थाना भोगांव के गांव रकरी निवासी दशरथ कठेरिया की मौत के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। यह मांग शुक्रवार को गांव पहुंचे अखिल भारतीय कठेरिया समाज विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष विपिन कठेरिया ने की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

थाना भोगांव के गांव रकरी निवासी दशरथ कठेरिया ने पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध होकर अपने आवास में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शव उठाने को लेकर परिजन की पुलिस से झड़प भी हुई थी। दशरथ की बहिन ने पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया था। एसपी दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अखिल भारतीय कठेरिया समाज विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष विपिन कठेरिया रकरी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि गरीब दलित परिवार के दशरथ को चौकी से पीटकर घर लाया गया। घर पर भी पीटा गया। पूरे गांव ने घटना को देखा। दशरथ ने अपने अपमान से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम और एसपी से मिलेगा। अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन समाज के लोगों को साथ लेकर आंदोलन करेगा। जिलाध्यक्ष राजवीर प्रधान, रामलड़ैते कठेरिया, राजेंद्र कठेरिया, वीरेंद्र कठेरिया, भारत कठेरिया, सौरभ कठेरिया, योगेंद्र सिंह, ऊदल सिंह, राजवीर प्रधान, मोहित कठेरिया मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग दशरथ की मौत के संबंध में स्वत: संज्ञान लिया है। शासन के मुख्य सचिव, डीजीपी, डीएम, एसपी से घटनाक्रम और की गई कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। एक सप्ताह में रिपोर्ट नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से सम्मन भेजने की आयोग के निदेशक कौशल किशोर ने चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed