फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report of theft of Rs 40 lakh registered, police engaged in investigation

Agra News: 40 लाख की चोरी की रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 15 Dec 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Report of theft of Rs 40 lakh registered, police engaged in investigation
भोगांव। थाना क्षेत्र के चौधरी माहल्ले के निवासी और सेल्स टैक्स अधिकारी के घर से चोरों ने करीब 40 लाख रुपये मूल्य के आभूषण के साथ और 40 हजार नकदी चुराने में सफल रहे। रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान अधिकारी की ओर से पुलिस को चोरी गए जेवर की सूची उपलब्ध कराई गई। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई है। थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला निवासी राजेश कुमार राजवंश फर्रुखाबाद में सेल टैक्स अधिकारी के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को उन्हें घर में चोरी की सूचना मिली थी। इसके बाद देर शाम घर आकर चोरी गए माल आदि के बारे में जानकारी जुटाई। चोरी की इस वारदात के बाद पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई। इसके साथ ही चोरी गए सामान आदि की सूची उपलब्ध कराई गई। सेल्स टैक्स अधिकारी की ओर से दी गई सूची में करीब 40 लाख रुपये मूल्य के जेवर, जिसमें सोना, चांदी, डायमंड और 40 हजार रुपये की नकदी चाेरी होना बताया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सुनील कुमार का कहना है कि खुलासे को लेकर तीन टीमें गठित की गईं हैं। पुलिस जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed