फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   report of mla and mp of bjp given to amit shah in vrindavan

समन्वय बैठक में लगी सरकार की 'क्लास', प्रचारकों ने भाजपा अध्यक्ष को दी ये रिपोर्ट

Sat, 02 Sep 2017 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Sat, 02 Sep 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
report of mla and mp of bjp given to amit shah in vrindavan
अम‌ित शाह - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक में पहुंचे भाजपा अध्यक्ष के सामने प्रचारकों ने भाजपा के सांसदों का रिपोर्ड कार्ड पेश किया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने क्षेत्र में काम न करने वाले सांसदों की सूची भी सौंप दी है। ऐसे में ये समन्वय बैठक सरकार को आईना ‌दिखाने वाली रही। 
विज्ञापन


बताया गया है कि संघ की बैठक में जनता से किए कितने वादे पूरे हुए और लोगों के बीच उनकी स्थिति क्या है सभी बिंदुओं पर सिलसिलेवार ब्योरा रखा गया है। प्रचारकों ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, गोवा और छत्तीसगढ़ समेत सभी भाजपा शासित राज्यों के सांसद और विधायकों के बारे में रिपोर्ट पेश की। 
विज्ञापन


प्रचारकों ने वह सांसद भी गिनाए जो अपने वादों को पूरा नहीं कर सके हैं, संगठन के लोगों को महत्व नहीं देते हैं। संगठन की बैठक में बुलाने पर भी विधायक और सांसद नहीं जाते हैं। भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निस्तारण को कैंप नहीं लगा रहे हैं, इससे जनता परेशान है। ऐसे सांसदों के बारे में भाजपा अध्यक्ष को रिपोर्ट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों की भी शिकायत

report of mla and mp of bjp given to amit shah in vrindavan
संघ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
बैठक में प्रचारकों ने भाजपा अध्यक्ष को बताया कि तमाम ऐसे विधायक भी गिनाए गए, उत्तर प्रदेश के विधायक तो गांव में जाते ही नहीं है। शहरी क्षेत्रों में उद्घाटन करने तक ही सीमित रहते हैं। प्रचारकों ने कहा कि यदि यही हाल रहा तो 2019 का इलेक्शन एक बड़ी चुनौती बन सकता है। लिहाजा जनता के बीच विश्वास कायम करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed