फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report of cheating against eight colleges in Agra university exam action taken against six

Agra: आठ कॉलेजों के खिलाफ नकल की रिपोर्ट, छह पर कार्रवाई; कॉलेज संचालक दे रहा धमकी

Thu, 06 Jun 2024 08:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Jun 2024 08:44 AM IST
सार

विवि की परीक्षा में आठ कॉलेजों के खिलाफ नकल की रिपोर्ट हुई। इसमें से छह पर कार्रवाई हुई। एक केंद्र पर सचल दल के लिए 20 मिनट तक गेट नहीं खोला था। कॉलेज संचालक धमकी दे रहा। 

विज्ञापन
Report of cheating against eight colleges in Agra university exam action taken against six
परीक्षा देते छात्र-छात्राएं (फाइल)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के ढुलमुल रवैये के चलते परीक्षा केंद्रों पर बेखौफ नकल कराई जा रही है। एक कॉलेज को डिबार किया जा चुका है तो 6 अन्य के लिए पयर्वेक्षक नियुक्त किए हैं। विवि प्रशासन कॉलेजों के खिलाफ सख्ती नहीं दिखा रहा है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से गठित सचल दल की 8 परीक्षा केंद्रों में सामूहिक नकल की रिपोर्ट के बाद भी 2 परीक्षा केंद्रों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसमें से एक केंद्र पर सचल दल के लिए 20 मिनट तक गेट नहीं खोला गया। सचल दल के साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की स्नातक और स्नातकोत्तर की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 मई से शुरू हो चुकी हैं। 277 केंद्रों पर करीब 2.50 लाख विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। 30, 31 मई और एक जून को सचल दल ने सैंया, किरावली, फतेहपुर सीकरी, देवरी रोड स्थित परीक्षा केंद्रों में छापा मारा। टीम को आठ कॉलेजों में सामूहिक नकल मिली, यहां ओएमआर पर सभी छात्रों ने एक जैसे उत्तर पर निशान लगा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक परीक्षा केंद्र पर सचल दल की टीम पहुंची तो 20 मिनट तक गेट नहीं खोला गया। टीम ने परीक्षा कक्ष में चेकिंग की तो काॅलेज संचालक ने अभद्रता की। इससे कुछ दूरी पर ही स्थित दूसरे परीक्षा केंद्र में भी सचल दल के साथ अभद्रता की गई। सचल दल ने अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन काे सौंप दी। मगर, जिन केंद्रों में अभद्रता की और गेट नहीं खोला, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई तक नहीं की।

कॉलेज संचालक दे रहा धमकी

सचल दल की रिपोर्ट के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पयर्वेक्षक की निगरानी में आगे की परीक्षाएं कराने के आदेश जारी किए हैं। इसके बाद से कालेज संचालक की ओर से सचल दल को धमकी दी जा रही है।

इन केंद्रों पर पयर्वेक्षक की निगरानी में होगी परीक्षा

सचल दल की रिपोर्ट के कई दिन बाद छह परीक्षा केंद्रों में पयर्वेक्षक की निगरानी में परीक्षा कराने के आदेश जारी किए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार, आगरा के काला डिग्री कालेज, देवरी रोड, आरसी शर्मा डिग्री कालेज, लादूखेड़ा, श्री ज्वाला प्रसाद शर्मा शिक्षा संस्थान किरावली, श्री राम आदर्श महाविद्यालय पनवारी, आरसीएस मेमोरियल महाविद्यालय नानपुर में पयर्वेक्षक की निगरानी में आगे की परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके साथ ही श्रीमती फूलमती देवी कन्या महाविद्यालय, राया की परीक्षा भी पर्यवेक्षक की निगरानी में होगी।

धमकी की जानकारी नहीं

दो परीक्षा केंद्रों पर सचल दल को धमकी मिली है, यह अभी तक मेरी जानकारी में नहीं आया है। शिकायत मिलते ही संबंधित कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -ओम प्रकाश, परीक्षा नियंत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed