फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report lodged against SP MLA Brajesh Katheria for violating code of conduct in mainpuri

Mainpuri Bypoll: सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Tue, 22 Nov 2022 06:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Nov 2022 06:40 PM IST
सार

किशनी के सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह शस्त्र निकाल कर तैयार रहने की बात कह रहे थे। 

विज्ञापन
Report lodged against SP MLA Brajesh Katheria for violating code of conduct in mainpuri
सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के समाजवादी पार्टी (सपा) के किशनी विधायक के विरुद्ध सदर कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें सपा विधायक एक कार्यकर्ता से शस्त्र निकाल कर तैयार रहने की बात कह रहे थे।

विज्ञापन


लोकसभा उपचुनाव के चलते जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू है। भीड़ एकत्र करने, बिना परमीशन किसी आयोजन आदि पर रोक है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानबाजी पर भी साइबर सेल निगरानी कर रहा है। कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। 

विज्ञापन

विधायक ने कही थी यह बात 

ऑडियो में सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया एक कार्यकर्ता से बातचीत के दौरान शस्त्र निकाल कर तैयार रहने की बात कह रहे थे। दोनों के बीच हुई इस बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चाएं शुरू हो गईं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त मामले में इंस्पेक्टर कोतवाली अजीत सिंह की ओर से विधायक किशनी के विरुद्ध आदर्श आचार संहित उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि ऑडियो के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed