{"_id":"642c72d5bbf8481aca057704","slug":"report-filed-on-three-accused-of-assault-and-molestation-kasganj-news-c-25-1-113684-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मारपीट व छेड़छाड़ के तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मारपीट व छेड़छाड़ के तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
Wed, 05 Apr 2023 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन आरोपी युवकों ने ग्रामीण युवक की मारपीट करने के साथ उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे दिया। इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
यह घटना 2 अप्रैल को हुई। आरोपी इंद्रपाल, गवेंद्र पाल, जोगेंद्र ने गांव के ही युवक के साथ रंगबाजी दिखाते हुए मारपीट शुरू कर दी। युवक का बचाव करने उसकी बहन मौके पर आ गई तो युवकों ने बहन के साथ भी छेड़छाड़ कर दी। बहन के शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग भी आ गए। अरोपी मौके से भाग गए। युवक के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार दोहरे ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।