{"_id":"641de832c70c735e820e8be4","slug":"report-filed-on-the-orders-of-the-court-after-four-years-mainpuri-news-c-25-1-101832-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चार साल बाद न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चार साल बाद न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
Fri, 24 Mar 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
बिछवां।
बाइक चोरी होने के बाद चार साल तक पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकता रहा। अब न्यायालय के आदेश पर थाना बिछवां में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़ित सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपपुर का रहने वाला है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपपुर भरतपुर निवासी शैलेश ने बताया कि 18 फरवरी वर्ष 2019 को वह गांव अडुपुरा निवासी राधेश्याम के यहां दावत कार्यक्रम में आया था। वहां से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए चौकी पर गया और थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं हो सकी। इस बीच कोरोना के चलते वह घर में ही कैद रहा। पाबंदियां हटने के बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया जो खारिज हो गया। उसने हार नहीं मानी और फिर प्रार्थना पत्र दिया। इस बार न्यायालय में थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। चार साल बाद बाइक चोरी का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।