फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed in case of suicide by killing younger brother

छोटे भाई की हत्याकर खुदकशी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 14 Jul 2021 07:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Report filed in case of suicide by killing younger brother
टूंडला (फिरोजाबाद)। छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर खुदकशी करने के मामले में थाना पचोखरा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें हत्या व खुदकशी में प्रयुक्त देशी रायफल को पुलिस ने जब्त करते हुए मृतक के विरुद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा के गांव हिम्मतपुर निवासी प्रेमशंकर 55 ने मंगलवार सुबह करीब पौने छह बजे करीब अपने छोटे भाई प्रेमचंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने स्वयं गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक प्रेमशंकर ने घटना को अंजाम देने के बाद एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने आर्थिक तंगी के चलते मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहने पर घटना को अंजाम देने की बात कही थी। इसके साथ ही कुछ लोगों पर उसका पैसा होने पर उसे दिलवाने की गुहार लगाते हुए किसी को दोषी न मानने की गुहार लगायी थी।
विज्ञापन

मामले में मृतक प्रेमशंकर के पुत्र उपेंद्र प्रताप ने पुलिस में पिता के विरुद्ध चाचा प्रेमचंद्र की गोली मारकर हत्या करने एवं खुदकशी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर थाना पुलिस ने हत्या व खुदकशी में प्रयुक्त देशी रायफल बरामद कर मृतक प्रेमचंद्र के विरुद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि मामले में दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें हत्या व खुदकशी करने के मामले में मृतक के पुत्र उपेंद्र ने मामला दर्ज कराया है। वहीं अवैध असलाह बरामद होने पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है। हालांकि घटना को अंजाम देने वाले की भी मृत्यु होने पर मामलों में एफआर लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed