फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against those accused of assaulting martyr's wife

Agra News: शहीद की पत्नी के साथ मारपीट के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 04 Jun 2024 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Jun 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Report filed against those accused of assaulting martyr's wife
कासगंज। जिला न्यायालय में कारगिल शहीद की पत्नी एवं उसके पुत्र के साथ मारपीट करने के आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कासगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें पुत्रवधु एवं उसके दोनों भाईयों को आरोपी बनाया गया है। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था।एटा के थाना जैथना अंतर्गत गांव नगला खंदारी निवासी शंकुतला पत्नी स्व. रामनरेश ने बताया कि उनके पति रामनरेश 1999 में कारगिल के युद्ध में शहीद हो गए थे। उनका एक मुकदमा परिवार न्यायालय कासगंज में चल रहा है। वह अपने पुत्र विपिन के साथ 1 जून शनिवार को इस मुकदमे की तारीख करने आई थीं। आरोप है कि तारीख करने के बाद जैसे ही शंकुतला और उनका पुत्र विपिन न्यायालय के गेट के बाहर आए तभी उनकी पुत्रवधू, उसके भाई अरुण एवं रंजीत ने दोनों को घेर लिया और जमकर मारपीट की। गाली-गलौज भी की। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें युवक महिला को लात मारता हुआ दिख रहा है। इस मामले में शंकुतला ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ कासगंज कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed