फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against the person who threatened the secretary of the cooperative society

Agra News: सहकारी समिति के सचिव को धमकाने वाले पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 14 Nov 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Report filed against the person who threatened the secretary of the cooperative society
करहल। क्षेत्रीय सहकारी समिति के सचिव को पुत्र की हत्या करने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को आरोपी ने खाद के लिए टोकन देने से मना करने पर घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में कस्बा स्थित क्षेत्रीय सहकारी समिति के सचिव रामपाल सिंह सोमवार की शाम को घर पर थे। तभी मोहल्ला ओम नगर निवासी जितेंद्र उर्फ मोनू जबरदस्ती घर में घुस आया। उसने सचिव से खाद के लिए टोकन की मांग की थी। जिस पर सचिव ने कहा कि एसडीएम और सीओ ने टोकन बांट दिए हैं। उनके पास अब कोई टोकन नहीं है। इसी बात पर आरोपी जितेंद्र आग बबूला हो गया और उसने सचिव को धमकी देते हुए कहा था कि मुझे खाद नहीं दी तो तेरे बेटे को जान से मार दूंगा। धमकी के बाद सचिव की ओर से थाने में शिकायत दी गई थी। पुलिस ने आरोपी व तीन अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed