फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against pensioner for non-deposit of arrears

बकाया जमा नहीं करने पर पेंशनर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 08 Apr 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Report filed against pensioner for non-deposit of arrears
मैनुपरी। विद्युत विभाग के पेंशनर्स भी बिजली का उपयोग करने के बाद बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे हैं। विभाग की ओर से बकाए पर कनेक्शन काटने के बाद भी कटिया से कनेक्शन जोड़ने पर एक पेंशनर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दूसरे पेंशनर का कनेक्शन बकाया बिल जमा नहीं होने पर काट दिया गया है।
विज्ञापन

उपकेंद्र नगला जुला के गंाव जसवंतपुरा के सुरेश चंद्र और मिलाप सिंह बिजली विभाग के पेंशनर हैं। सुरेशचंद्र के दो निजी नलकूप कनेक्शन हैं। उनके नाम के कनेक्शन पर 1.12 लाख रुपया, पत्नी कृष्णादेवी के नाम वाले कनेक्शन पर 1.60 लाख रुपया बकाया है। बकाया जमा नहीं होने पर दोनों कनेक्शन काट दिए गए। लेकिन सुरेशचंद्र ने कनेक्शन जोड़ लिए। जेई असलमउद्दीन ने रिपोर्ट लिखाई है। मिलाप सिंह के नलकूप कनेक्शन पर 5.76 लाख रुपया बकाया होनेे पर उनका कनेक्शन काट दिया गया है।
विज्ञापन

नलकूपों के तार उतरवाए गए
एसडीओ घिरोर मुन्नीलाल गुप्ता, जेई नरायन सिंह की टीम ने कामता सिंह हविलिया, हरिशचंद्र मानुपर, सत्यराम, जगन्नाथ रामराजपुर के नलकूपों के तार उतरवा लिए। जेई घिरोर शुभम मदेशिया ने केशमपुर में मुंशीलाल, पंछीलाल, रक्षपाल, हाजीपुर में अनोखेलाल, किशनलाल, माखनलाल, भगवान दास, गुलाबपुर में सरस्वती देवी, रामस्वरूप, रामपाल, शिवराम के नलकूप से तार उतरवाए। हाजीपुर में पंाच घरों के मीटर उतरवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनेक्शन काटकर मीटर उतरवाए
एसडीओ ब्रजेश कुमार और जेई श्याम किशोर बिंद की टीम ने बकाया बिल जमा नहीं होने पर मोहल्ला गाड़ीवान में 16 घरों के कनेक्शन काट दिए। दो उपभोक्ताओं के मीटर उतरवा लिए। उपकेंद्र सिविल लाइन में 37, देवी रोड में 11, ज्योंती रोड में 13, पावर हाउस में 29, करहल रोड में 16 घरों के कनेक्शन काटे गए। एसडीओ सिविल लाइन ग्रामीण, जेई गिरि प्रसाद की टीम ने घमुर्रा, उदयपुर, विक्रमपुर, नगला नैनसुख, जौराई में 15 नलकूप बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। उपखंड बेवर में 60, भागांव में 119, किशनी में 115, सिविल लाइन ग्रामीण क्षेत्र में 102, करहल में 46, घिरोर में 60, कुरावली में 75, बरनाहल में 47 बकाएदारों केे कनेक्शन काटे गए। मैनपुरी शहर में 22 बकाएदारों के मीटर उतरवाकर आपूर्ति बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed