फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against four in case of shooting of young man

Agra News: युवक को गोली मारने के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 28 May 2024 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 May 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Report filed against four in case of shooting of young man
कासगंज। सोरोंजी के मोहल्ला बदरिया में एक युवक को गोली मारे जाने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज युवक के मामा ने दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।जनपद पीलीभीत निवासी फैज सोरोंजी के मोहल्ला बदरिया में अपने मामा इकबाल के पास 24 मई को आया। 25 मई की सुबह उसका बदरिया निवासी नवेद से झगड़ा हो गया। इसके बाद सोरोंजी के मेला ग्राउंड में उसे कासिम, वाहिद, सीबू ने घेर लिया और उस पर फायर कर दिया। गोली उसके हाथ में लगी। इससे वह घायल हो गया। मामा इकबाल ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष वाहिद का आरोप है कि 25 मई को उनके पुत्र नवेद को फैज, आरिस, इकबाल और फरियाद ने घेकर उसकी पिटाई कर दी। उसकी लाठी-डंडों व सरिया से पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। वाहिद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed