फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against four for offensive post on Narendra Modi and Amit Shah in firozabad

प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह पर की आपत्तिजनक पोस्ट, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 24 Jun 2020 01:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Jun 2020 01:14 AM IST
सार

  • आर्डिनेंस फैक्टरी हजरतपुर नाम से बना हुआ व्हाट्सएप ग्रुप 
  • सभी आरोपी फैक्ट्ररी के कर्मचारी हैं, पुलिस कर रही मामले की जांच

विज्ञापन
Report filed against four for offensive post on Narendra Modi and Amit Shah in firozabad
FIR

विस्तार

सोशल मीडिया पर फिरोजाबाद के हजरतपुर स्थित आर्डिनेंस फैक्टरी के नाम से बनाए एक ग्रुप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एडमिन सहित चार लोगों को महंगा पड़ गया। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने फैक्टरी के दो कर्मचारियों सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता निवासी तेल मिल रोड ने थाना टूंडला में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आर्डिनेंस फैक्टरी हजरतपुर में यूनिट रन कैंटीन, ओईएफएच नाम से एक व्हाएट्स ग्रुप बना हुआ है। 
विज्ञापन



इस ग्रुप के एडमिन विनोद यादव व एच मलिक हैं। ग्रुप से फिरदोस और जाकिर भी जुड़े हुए हैं। ये दोनों आर्डिनेंस फैक्टरी के ही कर्मचारी हैं। इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर कई आपत्तिजनक पोस्ट किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

भाजपा नेता का आरोप है कि ग्रुप पर की जाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट से जनभावना भड़क सकती है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने ग्रुप एडमिन विनोद यादव, एच मलिक व पोस्ट करने वाले फिरदौस व जाकिर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। 

थाना टूंडला प्रभारी जेएन अस्थाना ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों और एडमिन के विरुद्ध तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। 

यह भी पढ़ें: आगरा डीएम के नोटिस के बाद प्रियंका गांधी ने फिर योगी सरकार को घेरा, पूछा यह सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed