फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against 11 accused in the murder of a young man

Agra News: युवक की हत्या में 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 12 Jul 2024 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 Jul 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 11 accused in the murder of a young man
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौंदा में बुधवार की शाम जमीनी विवाद एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शेष आरोपी फरार चल रहे हैं। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी शिवराम ने बताया कि वह बुधवार की शाम को अपने पुत्र मानपाल एवं चचेरा भाई अमर सिंह खेत पर खड़ी बाजरा की फसल देखने गए थे। इसी दौरान वहां हरिओम, तेजेंद्र, हाकिम सिंह, रवेंद्र, विनय एवं पुष्पेंद्र सिंह निवासीगण गांव बरौदा थाना सोरोंजी, जुगलकिशोर एवं चंद्रकेश निवासीगण गांव दुलीचंद्र पुर थाना सोरोंजी, विपिन एवं देव सिंह निवासीगण नगला केवल फिरोजाबाद और कल्ला निवासी गांव खैरा अंबारी एटा तीन ट्रैक्टर लेकर वहां आ गए। इन्होंने एक राय होकर अमर पाल एवं मानपाल पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे मानपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमर सिंह गंभीर घायल हो गए। यह देखकर वहां खेतों में काम कर रहे रामनरेश, रामभरोसे, विजय, मंगेश, रुकमेश आदि ने बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों व फरसों से वार करना शुरू कर दिया। इससे यह लोग भी घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस एवं एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। मृतक मानपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। जबकि 6 घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से मंजेश एवं अमर सिंह की स्थिति गंभीर होने के कारण अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती का कहना है कि दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद में यह संघर्ष हुआ था। इसमें एक युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आ कर मौत हो गइ। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed