फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   report against eighty people in vrindavan

सीएम से न्याय मांगने आए लोगों में से 80 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 07 Oct 2017 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Sat, 07 Oct 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
report against eighty people in vrindavan
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को वृंदावन आगमन के दौरान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सड़क जाम करने वाले यमुना खादर के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने अपनी ओर से 10 नामजद और 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निकुंजवन में मानसी ध्यान केंद्र के उद्घाटन के समय यमुना खादर के लोग ध्वस्तीकरण रोकने की मांग लेकर मिलना चाह रहे थे, लेकिन उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हुई। इससे नाराज लोगों ने पानीघाट चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम तो खुलवा दिया, लेकिन शनिवार सुबह उन पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया। रंगजी चौकी प्रभारी राजेश कुमार की ओर से पूर्व नगर पालिका सभासद बादाम सिंह, उनके भाई महेंद्र सिंह, ताराचंद्र, संत केशवदास, धर्मेंद्र, तुलसी, स्वामी पवन श्याम, नंद किशोर, नरेंद्र सिंह, भूरा के अलावा 60-70 अन्य लोगों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed