फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Repair work begins on the Bah-Kanjraghat road; villagers breathe a sigh of relief.

Agra News: बाह-कैंजराघाट मार्ग की मरम्मत शुरू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Fri, 16 Oct 2026 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Repair work begins on the Bah-Kanjraghat road; villagers breathe a sigh of relief.
बाह: बाह-कैंजराघाट मार्ग के भरे जाने लगे गड्ढे
बाह। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बाह से कैंजराघाट तक चंबल नदी से जोड़ने वाले मार्ग की मरम्मत का काम शुक्रवार को शुरू हो गया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने और गिट्टी उखड़ने से हादसों का खतरा बना हुआ था। भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पवन भदौरिया ने बताया कि उन्होंने सड़क की मरम्मत के लिए 14 अक्तूबर को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशाषी अभियंता राघवेंद्र वर्मा एवं अवर अभियंता योगेश कुमार से शिकायत की थी। जनहित के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने शुक्रवार से कार्य शुरू करा दिया है। मार्ग की मरम्मत शुरू होने से कैंजराघाट तक सफर करने वाले 22 गाँवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। सड़क का काम शुरू होने पर पवन भदौरिया ने लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed