{"_id":"66a7d1d838a322e46806beb2","slug":"repair-will-start-on-14-contact-roads-of-the-countryside-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-121520-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: देहात के 14 संपर्क मार्ग पर शुरू होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: देहात के 14 संपर्क मार्ग पर शुरू होगी मरम्मत
Mon, 29 Jul 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। देहात के 14 संपर्क मार्ग पर मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। दो सप्ताह बाद लोक निर्माण विभाग काम चालू कराएगा।
प्रमुख मार्ग सहित संपर्क मार्ग की हालत सुधारने के लिए शासन के निर्देश के बाद स्थानीय स्तर पर काम शुरू किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने जिले के 14 मार्ग चिन्हित किए हैं। इनमें विकासखंड सुल्तानगंज के पांच, विकासखंड बरनाहल के चार, विकासखंड किशनी के तीन, विकासखंड जागीर के दो मार्ग शामिल हैं। यह संपर्क मार्ग लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण बदहाल हो गए हैं।
लोक निर्माण विभाग ने चिन्हित किए गए 14 मार्ग पर मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए 51 लाख का बजट भी तय किया गया है। तीन महीने में काम पूरा कराने का लक्ष्य दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद ठेकदार से दो सप्ताह में काम शुरू कराने को कहा गया है।
देहात के 14 संपर्क मार्ग पर मरम्मत का काम दो सप्ताह में शुरू होगा। तीन महीने में काम पूरा कराने का लक्ष्य तय किया गया है। ठेकेदार को काम की गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
एके अरुण, अधिशासी अभियंता