{"_id":"628685fbe1e7ae06631944b7","slug":"removed-the-body-from-the-grave-and-sent-it-for-post-mortem-mainpuri-news-agr5340855110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र से निकालकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र से निकालकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के नवीगंज में आठ दिन पहले मरने वाली युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव कब्र से बाहर निकलवाया। मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नवीगंज निवासी कुतुबुद्दीन की 22 वर्षीय पुत्री तबस्सुम उर्फ निशा का शव 12 मई की रात आठ बजे उसके मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला था। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को रात में ही नवीगंज स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया था। दो दिन पहले निशा की मां सिम्मी द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई। पुत्री की मौत का कारण संदिग्ध मानते हुए शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार भोगांव सोनू बघेल, प्रभारी निरीक्षक बेवर नरेंद्र शर्मा, चौकी प्रभारी नवीगंज रिंकेश शर्मा पुलिस के साथ कब्रिस्तान पहुंचे। उन्होंने शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मां की तहरीर में की गई मांग पर प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
सोनू बघेल, नायब तहसीलदार