फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   remove the problems only then you will get vote

समस्यायें दूर करो तभी मिलेगा वोट

Sat, 08 Jan 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
remove the problems only then you will get vote
करहल। ब्लाक करहल की ग्राम पंचायत नाकऊ के गांव कंचनपुर की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्याएं दूर होने पर ही मतदान करेंगे। समस्याएं दूर नहीं होने पर ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कंचनपुर की मुख्य सड़क गांव के अंदर से होकर ममसीरपुर समेत कई गांवों के लिए जाती है। जो पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। शिकायतों और मांग करने के बाद आज तक इस सड़क को नहीं बनवाया गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव में गंदगी के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

नालियों कीचड़ से बजबजाती रहती हैं। सफाई कर्मचारी लंबे समय से गांव में नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की समस्याएं दूर नहीं होने पर ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करेंगे। ग्रामवासी बलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, महाराज सिंह, अशोक कुमार, दयाशंकर, राजवीर सिंह, आलोक कुमार, रामपाल सिंह, अजय कुमार, प्रदीप कुमार ने एसडीएम से गांव की समस्याएं दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम आरएन वर्मा का कहना है कि गांव की समस्याओं की जानकारी कराई जाएगी। प्राथमिकता के आधार पर ही समस्याओं को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed