Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reminders sent to three drug dealers in fake medicine case

UP: नकली दवाओं की बिक्री का आरोप...व्यापारियों ने नहीं दिए बिल, औषधि विभाग ने भेजा रिमाइंडर

Thu, 04 Dec 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 04 Dec 2025 12:01 AM IST
सार

पिछले दिनों टीम ने अंशिका फार्मा, विभोर मेडिकल एजेंसी और हर्षित ट्रेडर्स के यहां पर छापा मारा था। इनके दवा की बिक्री का रिकार्ड मिला था। विभाग ने इनसे दवा की खरीद और बिक्री के बिल मांगे थे।

विज्ञापन
Reminders sent to three drug dealers in fake medicine case
दवाएं - फोटो : Freepik.com

विस्तार

औषधि विभाग ने अंशिका फार्मा, विभोर मेडिकल एजेंसी और हर्षित ट्रेडर्स के संचालकों को रिमाइंडर भेजा है। इन पर नामी कंपनी के नाम की नकली दवा की बिक्री का आरोप है। औषधि विभाग ने बीते महीने छापे के बाद नोटिस देकर बिल तलब किए थे, लेकिन उपलब्ध नहीं कराए हैं। ऐसे में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि 7 नवंबर को दवा कंपनी टोरंट फार्मा से शिकायत मिली थी। इनका आरोप है कि मांसपेशियों की चोट में उपयोग होने वाली काइमोरल फोर्ट को नकली बनाकर बिक्री की जा रही है। इस पर टीम ने अंशिका फार्मा, विभोर मेडिकल एजेंसी और हर्षित ट्रेडर्स के यहां पर छापा मारा था। इनके यहां संबंधित दवा बरामद नहीं हुई, लेकिन इनके यहां इस दवा की बिक्री का रिकार्ड मिला था। 
विज्ञापन


संचालकों से पूछताछ पर दवाएं गोरखपुर के गुप्ता मेडिकल स्टोर से खरीदने की जानकारी दी। गोरखपुर में औषधि विभाग की टीम जांच कर रही है। इन तीनों फर्म के संचालकों को नोटिस देकर दवाएं कहां से खरीदी और कहां बेचीं, इसके बारे में बिल मांगे थे। महीना भर होने को है, लेकिन इन तीनों ने इनका विवरण उपलब्ध नहीं कराया है। इस पर इनको रिमाइंडर दिया है। ये दवाओं की खरीद-बिक्री का रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराते हैं तो संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed