{"_id":"5a6ffe744f1c1b7d268b73d2","slug":"religious-place-in-kasganj-vandalized-by-unknown-peoples","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज बवाल: मुख्य आरोपियों सहित 13 की कुर्की के आदेश जारी, पुलिस ने चस्पा किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज बवाल: मुख्य आरोपियों सहित 13 की कुर्की के आदेश जारी, पुलिस ने चस्पा किए नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासंगज
Updated Wed, 31 Jan 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
नोटिस चस्पा कर दिए
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपियों पर कुर्की की कार्रवाई के लिए आदेश जारी हो गए हैं। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पुलिस आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया। इससे पहले मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने कासगंज के अमांपुर में एक धर्मस्थल पर तोड़फोड़ कर दी। इससे फिर तनाव के हालात बन गए।
बता दें कि 26 जनवरी की सुबह से 28 की रात तक सांप्रदायिक हिंसा की आग में झुलसने के बाद चौथे दिन सोमवार को शहर ने अमन की ओर कदम बढ़ा दिया था। हालांकि एक बार फिर रात को आगजनी की गई। रात दस बजे माल गोदाम रोड पर उपद्रवियों ने एक दुकान को फूंक दिया।
सोमवार को मृतक चंदन की शोकसभा में लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। मंगलवार को सुबह कासगंज के अमांपुर कस्बे में उपद्रवियों ने एक धर्मस्थल को निशाना बनाया। उसकी दीवार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर डीएम आरपी सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। डीएम और विधायक अमांपुर ने शांति कमेटी के लोगों के साथ बैठक की। प्रशासन ने 48 घंटें में उपद्रवियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। मंगलवार को कासगंज में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई।
इधर कासगंज पुलिस के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने चंदन गुप्ता की हत्या और हिंसा फैलाने के 13 आरोपियों के कुर्की के वारंट जारी कर दिए। मंगलवार शाम को पुलिस ने धारा 82 की कार्रवाई के तहत मुख्य आरोपी वसीम, सलीम, नसीम सहित अन्य के घर नोटिस चस्पा कर दिए। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
इस पर कस्बा के लोगों ने डीएम को शांति बरकरार रखने का भरोसा दिया। अमांपुर में अब बाजार भी खुलने लगे हैं। इधर कासगंज में पुलिस कार्रवाई को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
सोमवार रात को पुलिस ने कासगंज में मंगलामुखियों की गुरु हाजी आरिफ उर्फ पूजा के घर में तलाशी ली। हिंसा के आरोप में पूजा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पर मंगलवार सुबह मंगलामुखियों ने शहर में गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। उनके साथ अन्य लोग भी थे, वे निर्दोषों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।

चेक देते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
चंदन के घर पर 20 लाख की सहायता राशि का चेक देने पहुंचे डीएम आरपी सिंह को परिवारीजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने चेक चंदन के पिता को सौंप दिया। कासगंज में चंदन गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपियों पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की तैयारी कर ली है। सोमवार को शहर में बाजार और स्कूल आंशिक रूप से खुले।
स्थानांतरण के तुरंत बाद एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने कासगंज पहुंचकर चार्ज संभाल लिया। सोमवार शाम तक हिंसा के मामले में कुल 118 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। 6 एफआईआर मामले में दर्ज की जा चुकी हैं। एसआईटी का गठन कर दिया गया है।