फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Religion was being converted to the hotel

होटल में धर्मांतरण की सूचना पर मचा हल्ला, मारपीट और तोड़फोड़

Tue, 30 Oct 2018 09:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 30 Oct 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
Religion was being converted to the hotel
धर्मांतरण को लेकर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल समोवर में मंगलवार दोपहर को ईसाई धर्म प्रचारकों की सभा में धर्मांतरण का हल्ला मच गया। इस पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी पहुंच गए। उनका आरोप है कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही थी। उन्होंने हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन


लोगों ने बाद में धर्म प्रचारकों की पिटाई कर दी और तोड़फोड़ की। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। सात लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


होटल समोवर के बेसमेंट में सभा का आयोजन किया गया था। खटीक पाड़ा निवासी सनी बंसवार का आरोप है कि लोगों को सत्संग के लिए बुलाया गया था। बताया गया था कि सत्संग में अच्छी बातों के अलावा लोगों को उपहार में सामान भी दिया जाएगा। बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसाई धर्म प्रचारकों ने अपने धर्म का प्रचार प्रसार करते हुए मौजूद लोगों के धर्म के प्रति अपमानजनक शब्द कहे, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची।इससे रोष फैल गया। जानकारी पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के रवि दुबे, संजय दुबे, अतुल चौहान, जितेंद्र राजपूत, दिव्यांशु गिरी, नितिन कुशवाहा, अभिषेक तरुण आदि लोग आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। बाद में भीड़ आक्रोशित हो गई।

Religion was being converted to the hotel
धर्मांतरण को लेकर मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने धर्म प्रचारकों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई लगाई। हाकी और डंडे से पीटा। तोड़फोड़ भी कर दी। इससे होटल में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस आ गई। सात लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उधर, धर्म प्रचारकों का पुलिस से कहना था कि उन्होंने किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचायी है। गलत आरोप लगाए गए हैं। उनके साथ मारपीट की गई। वह पुलिस अधिकारियों से शिकायत करेंगे। 

इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि सात लोगों को मौके से पकड़ा गया है। सनी की तहरीर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक नामजद आरोपियों में केरल निवासी लिनिस, अनु, जैक्सन, अनरान, विनीच और छत्तीसगढ़ निवासी राहुल हैं। इसके अलावा अन्य महिलाएं और पुरुष भाग गए।

सीओ सदर उदयराज सिंह का कहना है कि धर्मांतरण के लिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। जांच की जा रही है।

पहले से कर ली थी तैयारी

Religion was being converted to the hotel
धर्मांतरण को लेकर मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को पहले से सभा की जानकारी मिल गई थी। विहिप प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, संगठन मंत्री सुनील ने तैयारी कर ली थी। वहीं बजरंग दल के दिग्विजय नाथ तिवारी और रवि दुबे पहुंचे थे। सभा में भी कार्यकर्ता शामिल हो गए थे। उन्होंने सभा के दौरान की गईं बातों की मोबाइल से वीडियो भी बना ली। इसके बाद ही विरोध किया था।

- दलित समाज के लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के धर्म प्रचारक घूम रहे हैं। विहिप आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है। अगर, प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो कार्यकर्ता स्वयं इन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले करेंगे।

सुनील पाराशर,  प्रांत उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed