{"_id":"69ccaa1336c89172e6062f24","slug":"relief-for-agra-passengers-special-trains-extended-connectivity-improves-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: असरवा स्पेशल समेत दो ट्रेनों का हुआ विस्तार, फोर्ट एक्सप्रेस का अर्नेठा में जारी रहेगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: असरवा स्पेशल समेत दो ट्रेनों का हुआ विस्तार, फोर्ट एक्सप्रेस का अर्नेठा में जारी रहेगा ठहराव
Wed, 01 Apr 2026 10:46 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:46 AM IST
सार
रेलवे ने आगरा कैंट-असरवा स्पेशल समेत कई ट्रेनों के संचालन में विस्तार किया है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही रतलाम-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का अर्नेठा स्टेशन पर ठहराव भी जारी रहेगा, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन अवधि में विस्तार किया है, जिससे आगरा के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। खासतौर पर आगरा कैंट–असरवा स्पेशल के बढ़े संचालन से स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 01919-01920 आगरा कैंट-असरवा विशेष ट्रेन अब निर्धारित तिथियों में अतिरिक्त फेरों के साथ चलेगी। गाड़ी संख्या 01919 आगरा कैंट से सोमवार और मंगलवार को छोड़कर बुधवार से रविवार तक कुल पांच फेरों में संचालित होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 01920 असरवा से मंगलवार और बुधवार को छोड़कर बृहस्पतिवार से सोमवार तक पांच फेरे लगाएगी।
इसके अलावा लंबी दूरी के यात्रियों के लिए गाड़ी संख्या 01927-01928 कानपुर सेंट्रल–मदुरै विशेष ट्रेन का संचालन भी बढ़ाया गया है। गाड़ी संख्या 01927 कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक बृहस्पतिवार 01 अप्रैल से 27 मई तक नौ फेरे तथा 01928 मदुरै से प्रत्येक शुक्रवार 03 अप्रैल से 29 मई तक नौ फेरों में चलेगी।
विज्ञापन
रतलाम-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का अर्नेठा में जारी रहेगा ठहराव
आगरा आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है कि रेलवे ने गाड़ी संख्या 19817-19818 रतलाम–आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का कोटा मंडल के अर्नेठा स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव बुधवार से अगले आदेश तक जारी रखने का फैसला किया है।
रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों दिशाओं में संचालित यह ट्रेन अपनी वर्तमान समय-सारिणी के अनुसार पहले की तरह अर्नेठा स्टेशन पर रुकेगी। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से इस ठहराव को बनाए रखने की मांग की जा रही थी, जिसे देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है। इससे आगरा और आसपास के क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी और सुगम होगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय, ठहराव व अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in या एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग जरूर करें।