फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   relatives vandalized the hospital After the death of a pregnant woman

UP: गर्भवती को दिया खाली पेट का कैप्सूल...खाते ही ऐसी हुई हालत, परिजनों के उड़े होश; अस्पताल के बाहर हो गई मौत

Tue, 28 Jan 2025 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Jan 2025 10:22 AM IST
सार

गर्भवती महिला द्वारा खाली पेट का कैप्सूल खाते ही हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। 
 

विज्ञापन
relatives vandalized the hospital After the death of a pregnant woman
अस्पताल में हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के देवरी रोड स्थित श्रीगंगा हॉस्पिटल में गर्भवती की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को समझाने के बाद शांत कराया गया।  
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. जितेंद्र लवानियां को भेजा था। जांच में पाया गया कि नगला कली कोलक्खा निवासी अजय सिंह की पत्नी पूजा देवी (27) गर्भवती थीं। इलाज देवरी रोड स्थित श्रीगंगा हॉस्पिटल में डॉ. शालिनी अस्थाना से चल रहा था। संचालक विनोद कुमार है। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि खाली पेट का कैप्सूल देने के बाद तबीयत बिगड़ी तो सुबह अस्पताल लेकर गए। स्टाफ ने कहा कि डॉक्टर नहीं है, कहीं और लेकर चले जाओ। इस पर मधु नगर स्थित अस्पताल लेकर गए, वहां भी भर्ती करने से मना कर दिया। इस पर परिजन आनन फानन एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन शव लेकर फिर अस्पताल पहुंचे और धरना देकर हंगामा किया। तोड़फोड़ भी कर दी। जांच में पाया गया कि डॉ. शालिनी अस्थाना और अन्य कोई डॉक्टर नहीं था। यहां सात मरीज भर्ती थे, उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करा दिया। पुलिस पहुंची। परिजन को शांत कराते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी है।  थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चिकित्सक, संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ इलाज में लापरवाही और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed