फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   relatives and family member of lady cop test positive for COVID in agra

आगरा: मृत महिला सिपाही के 10 परिजन-रिश्तेदार कोरोना संक्रमित मिले, इलाका सील

Mon, 11 May 2020 10:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 May 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
relatives and family member of lady cop test positive for COVID in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के ईश्वर नगर में छह मई को संक्रमित महिला सिपाही की मृत्यु हो जाने के बाद अब उसके 10 परिजन और रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनकी रिपोर्ट आते ही ईश्वर नगर को हॉटस्पॉट बना दिया गया। पुलिस ने बैरियर के साथ चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया। आसपास की कॉलोनियों महर्षिपुरम, रोशन विहार, केआर नगर और ककरैठा गांव में भी हड़कंप है। 
विज्ञापन


लोग घरों के बाहर नहीं निकल रहे हैं। इन इलाकों में छह मई से पहले तक सुबह और शाम को कुछ दुकानें खुल रही थीं। लोग बाहर निकल रहे थे। सिपाही की मौत के बाद स्थिति बदली है। पुलिस की गश्त तेज हो गई है। दमकल की गाड़ी भी सिपाही के घर को सैनिटाइज करने के लिए रोज आ रही है।
विज्ञापन



रविवार को 10 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही सख्ती और बढ़ गई। संक्रमितों में सिपाही के मायके से पिता और भाई हैं। दोनों में कोरोना के लक्षण मिलने पर उन्हें भर्ती कराया गया था। ससुराल से पति, दो साल का बेटा, दो देवर, चचिया ससुर, भतीजे, ननद और ननदोई सहित आठ लोग हैं। ये सभी लोग क्वारंटीन सेंटर में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिन की बेटी, सास सहित आठ लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। हालांकि परिवार के लोगों का कहना है कि रिपोर्ट सिर्फ पॉजिटिव की दी गई है। अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव हैं। उन्होंने डीएम से मांग की है कि जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, उन्हें घर भेजा जाए।

पार्षद ने कहा, पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया जाए

इस क्षेत्र की पार्षद विकलेश यादव और उनके पति एवं पूर्व पार्षद मुकेश यादव ने जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ट्वीट किया है कि इस पूरे क्षेत्र के हर घर को सैनिटाइज कराया जाए। यहां और भी मरीज मिल चुके हैं। ककरैठा पहले से हॉटस्पॉट बना है। उन्होंने मांग की है कि जितने भी मरीज हैं, उनके घर के आसपास बल्लियां लगाकर पुलिस तैनात की जाए, ताकि लोग घरों में रहें और संक्रमण से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed