{"_id":"69ed2bbdee868d601400ec64","slug":"registry-office-will-remain-open-today-lawyers-will-remain-on-strike-agra-news-c-25-1-agr1067-1044584-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आज भी खुलेगा रजिस्ट्री कार्यालय, हड़ताल पर रहेंगे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आज भी खुलेगा रजिस्ट्री कार्यालय, हड़ताल पर रहेंगे वकील
विज्ञापन
आगरा। सदर तहसील के उप-निबंधक कार्यालय को रविवार को भी खोलने के सरकारी आदेश के खिलाफ तहसील बार एसोसिएशन के सदस्य हड़ताल पर रहेंगे। एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि आने वाले प्रत्येक रविवार को कार्यालय से संबंधित कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा और पहले की तरह पूर्ण अवकाश रहेगा।
महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने सभी अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, टाइपिस्टों और स्टांप वेंडर्स को सूचित किया है कि मानसिक व शारीरिक विश्राम के लिए रविवार की छुट्टी अनिवार्य है। एसोसिएशन का तर्क है कि यदि एक भी व्यक्ति कार्य शुरू करेगा, तो प्रतिस्पर्धा के कारण सभी को कार्य के लिए मजबूर होना पड़ेगा। यह निर्णय लिया गया है कि रविवार को निबंधन कार्यालय में कोई भी दस्तावेजी कार्य नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी है कि यदि कोई भी साथी रविवार को कार्य करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध सामूहिक रूप से दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।