फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Registry office remained closed for the fourth day, strike continues

सदर तहसील में अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी

Tue, 24 May 2022 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Registry office remained closed for the fourth day, strike continues
आगरा। सदर तहसील में सोमवार को चौथे दिन राजस्व व निबंधन का कार्य नहीं हुआ। रजिस्ट्री दफ्तर बंद रही। मंगलवार को भी हड़ताल रहेगी। अधिवक्ता व दस्तावेज लेखकों ने निबंधन भवन पर ताला बंद कर बैनामा कार्य का बहिष्कार कर रखा है। हालांकि सोमवार को तहसीलदार व पूर्व विधायक ने तहसील पहुंच कर अधिवक्ताओं की बात सुनी।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष लाल बहादुर राजपूत ने बताया कि वह लोग पुलिस व प्रशासन के रवैये से नाराज हैं। दस्तावेज लेखक राजेंद्र कुमार जैन के हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई। तहसीलदार सदर से हड़ताल खत्म करने की वार्ता बेनतीजा रही। इस मामले में दूसरे पक्ष की तहरीर पर दस्तावेज लेखक के विरुद्ध गंभीर धाराओं में पहले ही मुकदमा दर्ज हो चुका है। अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने मांग नहीं माने जाने तक हड़ताल जारी रहने का एलान किया है। इस दौरान पूर्व विधायक केशो मेहरा, दीवानी से अधिवक्ता अजय सिंह व अन्य लोग धरना स्थल पर पहुंचे। धरने में राजीव उपाध्याय, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, ऋषि कुमार जादौन, रामेंद्र सिंह, निशांत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed