{"_id":"5fce65e68ebc3ecfea5c48e3","slug":"regestration-mainpuri-news-agr4710342187","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिसंबर तक जमा करें नवीन पंजीकरण की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिसंबर तक जमा करें नवीन पंजीकरण की सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कक्षा नौ और 11 के नवीन पंजीकरण जमा न करने वाले जिले के 211 कॉलेजों को परिषद ने एक और मौका दिया है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे 15 दिसंबर तक हर हाल में नवीन पंजीकरण नामांकन सूची राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी में जमा कराना सुनिश्चित करें।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ और 11 के नवीन पंजीकरण सूची और कक्षा 10 और 12 के हस्ताक्षरयुक्त नामावलियां जमा कराने के लिए 25 अक्तूबर अंतिम तिथि निर्धारित की थी। जिले में नामावलियां और सूची जमा कराने का कार्य राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा और सचिव के निर्देश के बाद भी जिले के 211 कॉलेजों ने नामावलियां और सूची जमा नहीं की थी। इसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ को भेजी थी। इसके बाद सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ और 11 की नवीन पंजीकरण सूची और 10 और 12 की हस्ताक्षरयुक्त नामावलियां जमा कराने के लिए 15 दिसंबर का समय दिया है।
विज्ञापन
जिन कॉलेज संचालकों ने पूर्व निर्धारित तिथि तक नामावली और सूची जमा नहीं की थी वे हर हाल में 15 दिसंबर तक सभी प्रपत्रों सहित सूची और नामावलियां राजकीय इंटर कॉलेज पर जमा कराना सुनिश्चित करें। 16 दिसंबर को क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ से वाहक जिले में नामावलियां और सूची लेने के लिए पहुंच रहा है। लापरवाही करने वाले प्रधानाचार्य स्वयं जिम्मेदार होंगे।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक