फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Refusing to drink alcohol, then hanged to death

शराब पीने से मना किया तो फांसी लगाकर दी जान

Sat, 07 Aug 2021 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Refusing to drink alcohol, then hanged to death
बरनाहल क्षेत्र में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करते परिजन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। माता-पिता से हुए झगड़े के बाद गुस्से में आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह उसका शव आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में आयुर्वेदिक राजकीय अस्पताल के पास निवास कर रहे सोने लाल राठौर का पुत्र दीपू (30) सब्जी की ठेल लगाता था। पुलिस के अनुसार वह शराब पीने का शौकीन था। अक्सर घर वाले उसे रोकते थे, लेकिन वह किसी की बात नहीं सुनता था। शुक्रवार की शाम माता-पिता से शराब पीने की बात को लेकर झगड़ा हो गया तो वह घर में रखी साड़ी लेकर बाहर निकल गया।
विज्ञापन

रात भर जब वह घर नहीं आया तो परिजन परेशान होकर इधर-उधर तलाश करते रहे। शनिवार की सुबह राजकीय अस्पताल के पीछे बाग में उसका शव पेड़ पर साड़ी के फंदा से लटकता मिला। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को नीचे उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपू ठेल लगाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पत्नी पूजा के अलावा उसकी तीन बेटियां भी हैं। पत्नी भी उससे शराब छोड़ने के लिए कहती थी। लेकिन दीपू ने किसी की बात नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed