{"_id":"6b0b434ae9408b40e908eb60","slug":"refusal-to-perform-blo-duties-recommendation-for-teachers-suspension-agra-news-c-25-1-agr1008-1224989-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बीएलओ का काम करने से इनकार, शिक्षक के निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बीएलओ का काम करने से इनकार, शिक्षक के निलंबन की संस्तुति
Sun, 29 Nov 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
बाह। बीएलओ का काम करने से इनकार करना शिक्षक को भारी पड़ गया। बाह के एसडीएम विनोद चौधरी ने बीएसए को भेजी रिपोर्ट में उसे निलंबित किए जाने की संस्तुति की है।
विधानसभा निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में जैतपुर के कोरथ गांव के सहायक अध्यापक इंद्र कुमार को बूथ 374 पर बीएलओ नियुक्त किया गया था। उसने काम करने से इनकार कर दिया। जिससे बूथ पर पुनरीक्षण अभियान प्रभावित हुआ है। एसडीएम विनोद चाैधरी ने बताया कि बीएलओ का काम इनकार किए जाने पर सहायक अध्यापक को निलंबित किए जाने की संस्तुति बीएसए राकेश चौधरी को भेजी रिपोर्ट में की है। इससे पहले एसडीएम ने 21 नवंबर के विशेष अभियान में अनुपस्थित रहे बीएलओ सबोरा के गंगा प्रसाद, कल्यानपुर के नितिन प्रकाश, उदयपुर कला के कृष्ण कुमार, नहटोली के रोहित कुमार, कोरथ के इंद्र कुमार, 22 नवंबर को अनुपस्थित रहे मानिकपुरा के वीनू कुमारी, रामजीत शर्मा, राजवीर सिंह, गजौरा के महेन्द्र सिंह, मई के नीरज, भदरौली के विनोद कुमार, फरैरी के सतीश सिंह, धर्मवीर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाव तलब किया था।