{"_id":"667bc3b37397d8632b051b30","slug":"refinery-gunman-shot-by-youth-during-inspection-of-diesel-pipeline-in-agra-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: डीजल पाइप लाइन की जांच के दौरान रिफाइनरी के गनमैन को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: डीजल पाइप लाइन की जांच के दौरान रिफाइनरी के गनमैन को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल
Wed, 26 Jun 2024 01:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:37 PM IST
सार
डीजल पाइप लाइन की जांच के दौरान रिफाइनरी के गनमैन को गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की रात मथुरा रिफाइनरी के गनमैन को डीजल पाइप लाइन चेकिंग के दौरान युवक ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने से गनमैन लहूलुहान होकर गिर पड़ा। दूसरे गनमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घटना खंदौली थाना क्षेत्र के मलूपुर गांव की है। मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के उमरी रामपुर गांव निवासी गजेंद्र सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। मौजूदा समय में वह रिफाइनरी मथुरा में गनमैन के पद पर तैनात हैं। उनके बेटे चिराग ने पुलिस को बताया कि पिता गजेंद्र सिंह सोमवार को वह घर से ड्यूटी पर निकले थे। उनके साथ ड्यूटी में गनमैन अजय सिंह और वाहन चालक विष्णु थे।
विज्ञापन
वह गाड़ी से मथुरा रिफाइनरी से एत्मादपुर डिपो तक पेट्रोलिंग के लिए जा रहे थे। रात करीब 11:30 बजे मलूपुर गांव में चेकिंग के दौरान डीजल पाइप लाइन के पास दो युवक उन्हें संदिग्ध दिखे। शक होने पर युवकों को टोका। इस पर एक युवक ने उन पर तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली पेट में लगी है।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह के लहूलुहान होकर गिर जाने पर गनमैन अजय सिंह ने थाना पुलिस और परिजन को इसकी सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष खंदौली फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गोली लगने से घायल गजेंद्र सिंह को आगरा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिफाइनरी मथुरा के गनमैन के पेट मे गोली लगी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।