{"_id":"677f4d821584eb7de60c6545","slug":"refined-and-ghee-225-kg-of-food-items-seized-samples-sent-for-testing-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफाइंड और घी: सबकुछ नकली मिल रहा है... 225 किलो खाद्य पदार्थ सीज, जांच के लिए नमूने भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफाइंड और घी: सबकुछ नकली मिल रहा है... 225 किलो खाद्य पदार्थ सीज, जांच के लिए नमूने भेजे
Thu, 09 Jan 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 09 Jan 2025 09:46 AM IST
सार
एफएसडीए की टीम ने नुनिहाई रोड पर ई-रिक्शा पर जांच के दौरान 15 टिन रिफाइंड और घी बरामद किया है। नकली घी में उपयोग किए जाने की आशंका पर टीम ने जांच के लिए नमूने भेजे हैं।
विज्ञापन
रिफाइंड और घी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के ताजगंज में नकली घी बनाने की फैक्टरी पकड़े जाने के बाद बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शाहदरा रोड नुनिहाई में ई-रिक्शा से घी-रिफाइंड की टिन में अज्ञात पदार्थ पकड़ा। इसका प्रयोग नकली घी बनाने में होने की आशंका है। सीज करते हुए जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि नुनिहाई में टिन से भरा ई-रिक्शा जा रहा था। चालक का नाम हर्षित अग्रवाल निवासी जीवनीमंडी बेलनगंज बताया। इससे पूछा कि कहां से लाया है और कहां लेकर जा रहा है। इस पर वह कोई जानकारी नहीं दे सका। टिन की जांच की तो इस पर न्युट्रिप्लस लिखा था।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि टिन पर सोयाबीन और घी लिखा था। टिन को खोला तो पदार्थ जमी हुई अवस्था में था, इस पर संदिग्ध लगा। नकली घी बनाने में उपयोग की आशंका है। टिन में अज्ञात पदार्थ का कुल वजन 225 किलोग्राम निकला। कीमत 18 हजार रुपये बताई।