फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reena Devi's murder, doubt on daughter Muskaan's wedding procession

Agra News: रीना देवी की हत्या, बेटी की मुस्कान की बरात पर संशय

Tue, 03 Jun 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 03 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Reena Devi's murder, doubt on daughter Muskaan's wedding procession
मैनपुरी/कुरावली। कुरावाली थाना क्षेत्र के गांव जखौआ में रविवार रात हुई रीना देवी की हत्या में पुलिस ने मौके से पकड़े गए गोली मारने के आरोपी संगम को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। अन्य चार आरोपियों की अभी तलाश जारी है। वहीं, मृतका रीना की बेटी मुस्कान की सात जून को बरात आना प्रस्तावित है, जिस पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। परिवार के बुजुर्ग बरात बुलाने की नई तिथि पर विचार कर रहे हैं। सीओ कुरावली सच्चिदानंद ने बताया कि गांव जखौआ के रहने वाले अरविंद सिंह ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि रविवार रात दो बजे करीब उनकी मां रीना देवी और बहन घर में बने कमरे में सो रही थीं। तभी पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के बाबा रुकुम सिंह के बेटे की पत्नी सपना ने भाई संगम निवासी तौसईया किसानन, जसरथपुर, एटा ने रीना देवी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। संगम को मय तमंचा मौके पर ही परिवार वालों ने पकड़ लिया था। अरविंद के अनुसार दो माह पहले छह बीघा जमीन के विवाद में रीना देवी से चाची सपना की मारपीट की हुई थी। इसी रंजिश में यह हत्या हुई है। केस में रुकुम सिंह, मुनेंद्र, जयपाल, इंद्रजीत उर्फ मीटू और सपना व उसका भाई संगम नामजद किया है। संगम को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed