फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   recruitment of engineers in agra metro rail

आचार संहिता हटते ही होगी मेट्रो रेल में भर्ती, आगरा में जल्द शुरू होने वाला है काम

Thu, 09 May 2019 01:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 May 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
recruitment of engineers in agra metro rail
प्रतीकात्मक तस्वीर
भोपाल और इंदौर से जो बिड लायी गई थी, उसका अध्ययन अब पूरा हो गया है। अब अलग-अलग कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इतना ही नहीं आचार संहिता हटते ही मेट्रो रेल के इंजीनियर्स की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। कार्यालय के साथ साथ कास्टिंग यार्ड के लिए भी इसी माह जमीन फाइनल होनी है। 
विज्ञापन


लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की टीम जल्द ही आगरा में डेरा डालने वाली है। बताया जा रहा है कि मेट्रो रेल अधिकारियों को आचार संहिता हटने का इंतजार है। क्योंकि आगरा विकास प्राधिकरण के इंजीनियर जो बिड भोपाल और इंदौर से लेकर आये थे। उसका शासन स्तर पर पूरी तरह से अध्ययन कर लिया गया है। अब अधिकारियों की एक टीम आगरा में जल्द ही आने वाली है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह टीम मेट्रो रेल के कार्यालय और कास्टिंग यार्ड की जमीन को अंतिम रूप देगी। इसके लिए लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन के तहसीलदार और लेखपाल भी टीम के साथ आगरा आ रहे हैं। वहीं,  मेट्रो रेल का काम करने के लिए इंजीनियरों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए जून माह में भर्ती होनी है। इंजीनियर भर्ती के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन होगा नाम 

लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एजीएम तथा आगरा मेट्रो रेल के नोडल अधिकारी केके सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में मेट्रो रेल का काम उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के नाम से होगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद जताई गई है कि आचार संहिता हटने के साथ ही लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में तब्दील कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed