Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Recruit constable suspended for making a viral reel in uniform.

Agra News: वर्दी में रील वायरल करने पर रिक्रूट आरक्षी निलंबित

Thu, 11 Jun 2026 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Recruit constable suspended for making a viral reel in uniform.
आगरा। पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पाॅलिसी का पालन नहीं करना रिक्रूट आरक्षी तनु भाटी को भारी पड़ गया। वर्दी में रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने पर मामला लखनऊ तक पहुंच गया। अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए। आरक्षी को निलंबित कर दिया गया। पूर्व में भी सात दरोगा और एक सिपाही को लाइन हाजिर किया गया था। इसके साथ ही कमिश्नरेट में एक बार फिर इस पॉलिसी का सख्त पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रिक्रूट आरक्षी तनु भाटी थाना छत्ता में तैनात थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रील बनाई। इसमें वो मास्क पहनकर नजर आईं थी। रील में गाना भी बज रहा था। इस वजह से मामला चर्चा में आ गया। कुछ ही देर में रील वायरल हो गई। मामला लखनऊ तक पहुंच गया। कमिश्नरेट के अधिकारियों के पास भी फोन आ गए। इस पर रिक्रूट को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


अकाउंट किया प्राइवेट
रिक्रूट आरक्षी तनु भाटी की रील वायरल हुई थी। उन्हें जब यह पता चला तो उन्होंने अपने अकाउंट को प्राइवेट कर दिया, जिससे कोई प्राइवेट व्यक्ति न देख सके। इसके साथ ही रील को भी डिलीट कर दिया। चर्चा है कि फालोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए रील को वायरल किया गया था। पूर्व में थाना एमएम गेट में तैनात महिला आरक्षी ने प्रियंका मिश्रा ने भी एक रील वायरल की थी। उन्हें अपनी नाैकरी से हाथ धोना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed