फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   recovery notice

पत्र पर लिखे पत्र, फिर भी जारी नहीं हुई 17.24 लाख के घोटोले की रिकवरी

Sat, 19 Dec 2020 10:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
recovery notice
मैनपुरी। विकास खंड बरनाहल की ग्राम पंचायत मांसरपुर में मनरेगा कार्यों के नाम पर 17.24 लाख के फर्जीवाड़े के खुलासा सोशल ऑडिट में गोने के बाद अब तक रिकवरी के आदेश नहीं हुए हैं। निदेशालय व सीडीओ के ने इस मसले पर डीसी मनरेगा को पत्र भी लिखे। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मामला लगभग एक वर्ष पुराना है। शासन से मनरेगा कार्यों के लिए आवंटित ग्राम पंचायत मांसरपुर में जिला विकास अधिकारी पीके राय ने निरीक्षण कर कार्यों का सत्यापन किया था। यहां उन्हें करीब 19 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा मिला था। मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इसके बाद जब सोशल ऑडिट हुआ तो भी ये फर्जीवाड़ा सामने आया। इसमें मनरेगा से कराए गए कार्यों में कुल 17.24 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा करने की बात कही गई।
विज्ञापन

इस पर सोशल ऑडिट निदेशालय ने प्रधान और सचिव से धनराशि की रिकवरी कराने के लिए आदेश जारी किया। आदेश के आधार पर दो बार जिला विकास अधिकारी पीके राय ने मनरेगा को पत्र लिखकर रिकवरी कराने के लिए कहा, लेकिन इसके बाद भी रिकवरी आदेश जारी नहीं हो सका। यहां तक कि मुख्य विकास अधिकारी के पत्र के बाद भी रिकवरी के लिए कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इससे रिकवरी अब तक लटकी हुई है। रिकवरी करने में लापरवाही क्यों की जा रही है, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी के कार्यों में किया गया गोलमाल
मांसरपुर में पूरा घोटाला मनरेगा कार्यों के नाम पर ही किया गया। इसमें चक मार्ग निर्माण कराए बिना ही धनराशि का आहरण कर लिया गया तो वहीं तालाबों की खोदाई के बिना ही लाखों का भुगतान हुआ। मौके पर जांच के दौरान कार्य नहीं मिले।
कब किसने जारी किया पत्र
- 18 सितंबर 2020 को सोशल ऑडिट निदेशालय से।
- 22 सितंबर 2020 को मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को।
- 25 सितंबर 2020 को जिला विकास अधिकारी ने डीसी मनरेगा को।
- 17 अक्तूबर 2020 को जिला विकास अधिकारी ने डीसी मनरेगा को।
- 18 नवंबर 2020 को जिला विकास अधिकारी ने डीसी मनरेगा को।
रिकवरी का आदेश जारी करने में देरी क्यों हुई, इस बारे में जानकारी की जाएगी। हर हाल में घोटाले की धनराशि की रिकवरी कराई जाएगी।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed