फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Records of 310 Gram Panchayats gathered in the archives

अभिलेखागार में जमा हुए 310 ग्राम पंचायतों के अभिलेख

Sat, 22 May 2021 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Records of 310 Gram Panchayats gathered in the archives
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में बीते वित्तीय वर्ष में कराए गए विकास कार्यों के अभिलेख ब्लॉक स्थित अभिलेखागार में जमा होने शुरू हो गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर 310 ग्राम पंचायतों के अभिलेख जमा कर दिए गए हैं। वहीं बाकी ग्राम पंचायतों के सचिवों को अभिलेख जमा करने के लिए दो दिन की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन

हर साल जिले की 549 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाते हैं। इससे जुड़े अभिलेख को वित्तीय वर्ष बीतने के बाद अभिलेखागार में जमा करने का नियम है, लेकिन लापरवाही के चलते सचिवों ने इन्हें समय से जमा नहीं किया था। इस बार मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में कराए गए कार्यों से जुड़े सभी अभिलेख जमा कराने के लिए आदेशित किया था। इस पर पंचायत सचिवों ने अभिलेख जमा करना शुरू कर दिए हैं। एडीपीआरओ रोहित कुमार इसका अनुश्रवण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले की कुल ग्राम पंचायतों में से अब तक नौ ब्लॉकों पर 310 ग्राम पंचायतों के अभिलेख जमा करा दिए गए हैं। वहीं अन्य ग्राम पंचायतों के अभिलेख जमा करने के लिए पंचायत सचिवों को दो दिन की मोहलत दी गई है। इसके बाद भी अगर सचिव अभिलेख जमा नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed