{"_id":"5e4ce6158ebc3ef2ca0090c6","slug":"record-of-largest-self-defense-lesson-in-guinness-book-of-world-records","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ आगरा का सबसे बड़ा आत्मरक्षा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ आगरा का सबसे बड़ा आत्मरक्षा प्रशिक्षण
Wed, 19 Feb 2020 06:29 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 19 Feb 2020 06:29 PM IST
सार
लार्जेस्ट सेल्फ डिफेंस लेशन में एकलव्य स्टेडियम में जुटीं 7401 छात्राएं
- गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने बारीकी से रखी नजर
- पिंक बेल्ट की मोटीवेटर अपर्णा राजावत ने दिए बच्चियों को टिप्स
विज्ञापन
पिंक बेल्ट मिशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एकलव्य स्टेडियम में बुधवार को ताजनगरी की महिलाओं और छात्राओं ने 'लार्जेस्ट सेल्फ डिफेंस लेसन' का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम के सदस्यों के समक्ष 50 से अधिक स्कूल, कालेजों की छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स जुटीं। 7401 नारी शक्ति सेल्फ डिफेंस की पाठशाला शामिल हुईं। इस तरह आगरा में ब्राजील में वर्ष 2010 में बना लार्जेस्ट सेल्फ डिफेंस लेसन में 2212 लड़कियों का रिकॉर्ड टूट गया।
पिंक बेल्ट की ओर से आयोजित और अमर उजाला के सहयोग से एकलव्य स्टेडियम में विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए सुबह आठ बजे से ही विभिन्न स्कूल, कॉलेजों की छात्राओं और उनकी शिक्षिकाओं व अभिभावकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम के सदस्य भी नए रिकॉर्ड की मॉनीटरिंग करने में लगे हुए थे। सुबह 10 बजे तक स्टेडियम में हजारों छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षिकाएं और अभिभावकों के कारण मैदान लगभग भर चुका था।

11 बजे से पिंक बेल्ट की इंटरनेशनल मोटीवेटर अपर्णा राजावत ने मंच पर पहुंचकर छात्राओं में जोश भरना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने ताजनगरी की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के टिप्स दिए। एक साथ हजारों लड़कियों ने सेल्फ डिफेंस का सामूहिक प्रदर्शन किया।
यह लेसन 15 मिनट तक चला। इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम लड़कियों के हर मूवमेंट और सेल्फ डिफेंस की उनकी तकनीकी पर बारीकी से नजर रखे हुए थी।
दोपहर 12 बजे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम के सदस्य ने मंच से एलान किया कि ताजनगरी की लड़कियों ने वर्ष 2010 में ब्राजील में बने 2212 लड़कियों के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया, क्योंकि एकलव्य में 7401 लड़कियों ने भागीदारी की। इसके बाद स्टेडियम में रिकॉर्ड बनाए जाने का जश्न शुरू हो गया।