फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Receiving recognition from the Chief Minister, DIG Shailesh Pandey paid his respects to Brahmalal Maharaj.

Agra News: सीएम से मिला सम्मान, डीआईजी शैलेश पांडेय ने ब्रह्मलाल महाराज को किया नमन

Tue, 30 Dec 2025 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Receiving recognition from the Chief Minister, DIG Shailesh Pandey paid his respects to Brahmalal Maharaj.
आगरा। माफिया अतीक अहमद के खिलाफ अभियान में उसकी 300 करोड़ की संपत्ति जब्त कर सुर्खियों में आए आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश पांडेय (तत्कालीन एसएसपी प्रयागराज) का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सम्मान किया। सम्मान के बाद उन्होंने बटेश्वर पहुंचकर ब्रह्मलाल महाराज को नमन किया।
विज्ञापन

लखनऊ में पुलिस मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीआईजी आगरा रेंज शैलेश पांडेय को सम्मानित किया था। उन्हें ये सम्मान प्रयागराज के एसएसपी रहते 40 साल से अपराध की दुनिया चला रहे माफिया अतीक अहमद के खिलाफ अभियान चलाकर 300 करोड़ की संपत्ति जब्त करने एवं सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने पर दिया गया था। इतना ही नहीं मथुरा में गोतस्कर मुजफ्फर पर कार्रवाई कराई एवं उसकी 70 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया था।
विज्ञापन

सीएम से सम्मान पाने के बाद वह सोमवार को बटेश्वर पहुंचे। ब्रह्मलाल महाराज को नमन किया। पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, सोनम गोस्वामी ने मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा अनुष्ठान कराया। उन्होंने बताया कि सम्मान के बाद ब्रह्मलाल महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए बटेश्वर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed