फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rebels can spoil the maths of BJP candidates

Agra News: आज से सज जाएगी महारथियों की चुनावी फील्ड

Wed, 26 Apr 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 26 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rebels can spoil the maths of BJP candidates
कासगंज। जिले की 10 निकायों में बृहस्पतिवार महारथियों से चुनावी फील्ड सजकर तैयार हो जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद के 114 एवं सदस्य पद के लिए 647 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। चुनाव प्रक्रिया में आज नामांकन वापसी की जा सकेगी। जबकि शुक्रवार को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू की गई। आठ दिन तक चली नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए 115 एवं सदस्य पद के लिए 649 नामांकन दाखिल किए गए। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें मोहनपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी के नामांकन में कमी पाई गई, इसके बाद उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। इसके बाद जिले में अध्यक्ष पद के 114 प्रत्याशी मैदान में रह गए।
विज्ञापन

सदस्य पद के लिए 158 वार्डों में 649 नामांकन जमा किए गए। जिसमें से जांच के बाद सिढ़पुरा के दो वार्डों में एक एक नामांकन जांच के बाद निरस्त कर दिया गया। सदस्य पद के लिए 647 नामांकन शेष रह गए हैं। आज नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि किस निकाय में कितने प्रत्याशी मैदान में रह जाएगे। जो प्रत्याशी मैदान में रह जाएंगे उनको शुक्रवार को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। राजनीतिक दलोंं के प्रत्याशियों को निर्धारित चुनाव चिन्ह दिया जाएगा। जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को आयोग से निर्धारित चुनाव चिन्ह में मांगे गए चुनाव चिन्ह के आधार पर आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में निकायों में प्रत्याशियों की संख्या
निकाय- अध्यक्ष- सदस्य
नगर पालिका कासगंज - 11-125
नगर पालिका सोरोंंजी -13-84
नगर पालिका गंजडुंडवारा - 11-111
नगर पंचायत बिलराम - 13-35
नगर पंचायत पटियाली -11-51
नगर पंचायत भरगैन -11- 31
नगर पंचायत मोहनपुर - 6-21
नगर पंचायत सिढ़पुरा -13-82
नगर पंचायत सहावर -10-70
नगर पंचायत अमांपुर -15-37
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed