फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   reason for attacking swiss tourist in agra

अधिकारी जागते तो नहीं होता स्विस पर्यटकों पर हमला, ये रही बड़ी वजह

Fri, 27 Oct 2017 01:45 PM IST
प्रमोद सिंघल/अमर उजाला फतेहपुर सीकरी (आगरा)
प्रमोद सिंघल/अमर उजाला फतेहपुर सीकरी (आगरा) Updated Fri, 27 Oct 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
reason for attacking swiss tourist in agra
घटना के ‌द‌िन इलाज कराते हुए - फोटो : अमर उजाला
आगरा में फतेहपुर सीकरी वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। यहां बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के इंतजाम न के बराबर हैं। बुलंद दरवाजे के अलावा यहां पर्यटक आसपास भी घूमने जाते हैं। अधिकारियों ने आज तक सुरक्षा के लिए कोई प्लान तैयार नहीं किया है।
विज्ञापन


22 अक्टूबर को स्विस पर्यटकों को पत्थर मारने की घटना उस समय हुई, जब वे यहां महाराजा टोडरमल की बाराद्वारी देखने के बाद लौट रहे थे। अकबर के नवरत्नों में से एक राजा टोडरमल की बाराद्वारी फतेहपुर सीकरी में तेहरा दरवाजा और ग्वालियर दरवाजा के मध्य रेलवे लाइन के पास स्थित है। 
विज्ञापन


इसे अक्सर कर सीकरी स्मारकों के गहन अवलोकन के लिए आने वाले पर्यटक झाड़ियों और ऊबड़ खाबड़ रास्तों से होकर देखने जाते हैं। स्विस पर्यटक क्वांटम क्लार्क और मैरी ड्रॉग भी वहीं गए थे। लौटते समय उन पर हमला हुआ। मामले के मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने ये बात स्वीकार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने चेताया था

reason for attacking swiss tourist in agra
फतेहपुर सीकरी में राजा टोडरमल की बाराद्वारी - फोटो : अमर उजाला
बता दें विगत 29 सितंबर को अमर उजाला ने फतेहपुर सीकरी में राजा टोडरमल की बाराद्वारी की दुर्दशा और वहां जाने के लिए कोई संपर्क मार्ग न होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। मगर, तब अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। अधिकारी अगर जागते तो शायद ये हमला नहीं होता। 

और तो और फतेहपुर सीकरी में हमले का यह पहला मामला नहीं है। फतेहपुर सीकरी स्थित शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में कई बार लपके भी ऐसी घटना कर चुके हैं। वे पर्यटकों पर मुंहमांगे दाम में चादर खरीदने के लिए दबाव बनाते हैं। चादर सलीम चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाई जाती है। पर्यटक लपकों की न मानें तो उन पर हमला तक कर दिया जाता है।

स्विस महिला के साहस से पकड़े गए हमलावर

reason for attacking swiss tourist in agra
मोबाइल से लिए गए फोटो - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में 22 अक्तूबर को स्विस जोड़े पर हुए हमले के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही रही। एक तो पहले यह केस एनसीआर में दर्ज किया। दूसरा हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जरा भी प्रयास नहीं किए। 

मामला तूल पकड़ जाने पर भी गिरफ्तारी इसलिए संभव हो पाई क्योंकि घायल मैरी ड्रॉग ने पत्थर लगने के बावजूद मोबाइल से हमलावरों के फोटो खींच लिए। ये फोटो पुलिस को दे दिए। इसके बाद पुलिस ने उनकी पहचान दी। ताबड़तोड़ दबिश देकर गिरफ्तारी की। 

दूसरी ओर जिस समय यह घटना हुई, वहां आस पास कई लोग मौजूद थे। हमलावर पत्थर फेंककर हंस रहे थे। आसपास से कोई भी उनकी मदद के लिए नहीं आया। वे लोग घटना की वीडियो बनाने में लगे रहे।

मोदी सरकार में कम हुए विदेशी पर्यटकों पर हमले: एनसीआरबी

हालांकि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े बताते हैं कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद विदेशी पर्यटकों पर हमले के मामलों में कमी आई है। आंकड़ों के मुताबिक, 2014 के मुकाबले 2015 में ऐसे मामलों में 29.4 फीसदी कमी आई है। सन 2014 में जहां विदेशी पर्यटकों पर हमले के 384 मामले दर्ज किए गए वहीं 2015 में यह घटकर 271 हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed